नर्मदापुरम/कन्हैयालाल वर्मा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष वर्तमान विधायक डॉ सीतासरन शर्मा भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में कल सोमवार 30,10,2023 को अपना नामांकन फार्म जमा करने जा रहे है
समस्त विधानसभा के कार्यकताओं में उत्साह का माहौल है सभी अपने अपने स्तर से जनसंपर्क रैली की तैयारी कर रहे है डॉ शर्मा जी ने बताया कि पार्टी के विश्वास के कारण मुझे विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पुनः प्रत्याशी बनाया गया है।
कल के कार्यक्रम इस प्रकार है
*30 अक्टूबर 2023, सोमवार* को माँ नर्मदा जी के आशीर्वाद एवं आप सभी स्नेहीजनों की कृपा से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में *नामांकन पत्र* जमा करने हेतु *प्रातः 09:00 बजे सूरजगंज चौराहा इटारसी* से नर्मदापुरम के लिये प्रस्थान करेंगे।
*प्रातः 11:00 बजे हीरो होंडा चौराहा बजरिया स्कूल, नर्मदापुरम* पर एकत्रित होकर रैली के रूप में *माँ नर्मदा* के पूजन उपरांत नामांकन जमा करेंगे।
समस्त भाजपा परिवार द्वारा निवेदन किया गया है कि अधिक से अधिक संख्या में सहभागी होकर इस चुनावी महासमर का शंखनाद करें।
????निवेदन कर्ता
*डॉ सीतासरन शर्मा*

