टीकमगढ़। रविवार को जितेंद्र क्रांतिकारी द्वारा खरगापुर विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी प्यारेलाल सोनी के नगर परिषद बल्देवगढ़ में चुनाव कार्यालय का सुंदरकांड पाठ एवं रिबन काटकर किया जिसमें जितेंद्र क्रांतिकारी द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित संबोधित करते हुए जीत का मंत्र दिया गया इसी के साथ विधानसभा के प्रत्याशी प्यारेलाल सोनी द्वारा कहा गया कि मैं विगत 12 वर्ष से जनता का सेवक हूं और और विधायक बनने के बाद भी जनता के साथ रहूंगा। ये चुनाव में नही खरगापुर विधानसभा की जनता लड़ रही है इस अवसर पर जिला सचिब रामदीन अहिरवार नितिन कुमार जैन ब्लॉक अध्यक्ष टीकमगढ़ जतारा ब्लॉक अध्यक्ष मोहन अहिरवार पुनीत खरे श्री राम राय आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।