टीकमगढ़। रविवार को भाजपा प्रत्याशी राकेश गिरी ने टीकमगढ़ विधानसभा के ग्राम मामौन बजरंगखेड़ा मोहनपुरा हजूरी नगर लक्ष्मणपुरा में जनसंपर्क कर जनता जनार्दन से भाजपा के पक्ष में आशीर्वाद मांगा और टीकमगढ़ विधानसभा क्षेत्र में एक बार फिर कमल खिलाकर भाजपा को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने की अपील की। वही पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष लक्ष्मी गिरी ने भी ग्राम शिवपुरी गणेशगंज मणिकपुरा में भाजपा प्रत्याशी राकेश गिरी गोस्वामी के समर्थन जनसंपर्क कर जनता जनार्दन से भाजपा के पक्ष में आशीर्वाद मांगा।

