टीकमगढ़। 30 अक्टूबर 2023 सोमवार के दिन टीकमगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला अपने सहयोगी और समर्थकों एवं कांग्रेसियों के साथ जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचे और अपना नामांकन दाखिल किया इस अवसर पर पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला के साथ कांग्रेस जिला
अध्यक्ष नवीन साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सूर्य प्रकाश मिश्रा दद्दी सहित नगर पालिका टीकमगढ़ के अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मालिक ,एडवोकेट ओमप्रकाश दीक्षित और उनके सहयोगी समर्थक मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस से टीकमगढ़ विधानसभाक के उम्मीदवार पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने अपना नामांकन दाखिल किया जहां इस दौरान अन्य कांग्रेसी एवं उनके सहयोगी समर्थक उनके साथ थे।