टीकमगढ़। नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन 30 अक्टूबर 2023 सोमवार के दिन पूर्व मंत्री दादा अखंड प्रताप सिंह यादव ने भी टीकमगढ़ विधानसभा से अपना नामांकन दाखिल किया वहीं भाजपा से
रुष्ट हुए एवं भाजपा से इस्तीफा दे चुके पूर्व विधायक केके श्रीवास्तव ने निर्दलीय तौर पर टीकमगढ़ विधानसभा से अपना नामांकन भरा टीकमगढ़ विधानसभा से ही समाजवादी पार्टी से संजय शीलू यादव ने अपना नामांकन भरा जहां संजय शीलू यादव अपने सहयोगी समर्थकों के साथ जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचे और अपना फॉर्म भरा। उल्लेखनीय है कि टीकमगढ़ विधानसभा में वैसे तो मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही होता लेकिन मुकाबला रोचक होता जा रहा है जहां अब यह देखना होगा कि नामांकन वापिसी के दिन तक कितने फॉर्म वापिस होते हैं और कितने ताल ठोकने वाले चुनावी जंग में सम्मिलित रहेंगे।

