टीकमगढ़। वर्तमान में चल रही विधानसभा चुनाव-2023 आचार संहिता के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम के द्वारा सभी थाना प्रभारियो को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग कर अवैध गतिविधियो की रोकथाम हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में आज एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे के दिशा निर्देशन में थाना कोतवाली प्रभारी को जरिए मुखबिर सूचना पर स्टेट बैंक टीकमगढ़ मेन ब्रांच के पास से दिनेश नायक निवासी नगर भवन चैराहा के पास टीकमगढ़ से 800000 आठ लाख रुपए संदेहात्मक रुप में लिऐ हुये पाये जाने से एफएसटी टीम को बुलाकर जप्त कर वैधानिक कार्रवाई की गई। कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद राज, प्रधान आरक्षक सतीश शर्मा ब्रजकिशोर वर्मा,आरक्षक अनिल पचैरी एवं एसएसटी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

