टीकमगढ़। पूरे विश्व में अपने जादू के जलवे दिखा रहे जादूगर आनंद ने मंगलवार 31 अक्टूबर 2023 को कलेक्ट्रेट कार्यालय के समीप स्थित नगर के एक स्थानीय गार्डन में दोपहर करीब 02 बजे से प्रेस वार्ता की जहां उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि टीकमगढ़ नगर में जादू के शो मेरे द्वारा आयोजित किये जाऐंगे जहां इनका शुभारंभ 02 नवंबर 2023 को शाम 07 वजे होगा जादूगर आनंद ने अपनी जादूगरी के कुछ कर्तव भी पत्रकारों के समक्ष दिखाए और उन्होंने कहा कि जादू के शो 02 नवंबर से शुरू हो जाएंगे। उसके पश्चात प्रतिदिन शो दो बार होंगे जो शाम 04 से 07 वजे तक रोजाना आयोजित होंगे। जादूगर आनंद ने बताया कि रविवार 05 नवंबर 2023 को तीन शो आयोजित होंगे। उन्होंने कहा कि इस बार टीकमगढ़ के लिए मैं कुछ नया लेकर आया हूं जहां पूरा एंटरटेनमेंट दिया जाएगा जादूगर आनंद ने बताया कि करीब दो सवा दो घंटे के शो होंगे। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश के जबलपुर में जन्मे जादूगर आनंद पूरे विश्व में अपने जादू का जलवा दिखा रहे हैं जो करीब 30 साल बाद टीकमगढ़ आए और आगामी 02 नवंबर 2023 से वह अपने जादू के जल्वे टीकमगढ़ नगर में भी स्थानीय गुलाब गार्डन में टीकमगढ़ वासियों को दिखाएंगे।