टीकमगढ़। म.प्र. शासन के निर्देशानुसार 01 नवंबर 2023 बुधवार के दिन मध्यप्रदेश स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संयुक्त जिला कार्यालय भवन, परिसर के अंदर प्रातः 09 बजे जिला कलेक्टर अवधेश शर्मा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके पश्चात राष्ट्रीय गान हुआ तत्पश्चात शा.क.उ.मा.विद्यालय टीकमगढ़ एवं उत्कृष्ट उ.मा. विद्यालय की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसके पष्चात मध्यप्रदेश गान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नवीत कुमार धुर्वे, एसडीएम टीकमगढ़ संजय दुबे, डिप्टी कलेक्टर एसके तोमर, उप संचालक सामाजिक न्याय एवं निःषक्तजन कल्याण व जिला योजना अधिकारी रामबाबू गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

