टीकमगढ़। खरगापुर विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री राहुल सिंह लोधी के नामांकन पर खरगापुर विधानसभा से घोषित कांग्रेस की प्रत्याशी श्रीमती चंदा सुरेंद्र सिंह गौर ने आपत्ति लगाई थी जहां इस आपत्ति को रिटर्निग ऑफिसर के पास दिया गया था बुधवार 01 नवंबर 2023 को दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की बहस के पश्चात कांग्रेस की प्रत्याशी श्रीमती चंदा सुरेंद्र सिंह गौर द्वारा लगाई गई भाजपा के उम्मीदवार राहुल सिंह लोधी के विरुद्ध आपत्ति को निरस्त कर दिया गया है और अब राहुल सिंह लोधी खरगापुर विधानसभा से चुनाव लड़ सकेंगे जो कि भाजपा के उम्मीदवार हैं।

