टीकमगढ़ । मतदाता गतिविधियों के अंतर्गत शासकीय वीरांगना अवंती बाई कन्या महाविद्यालय में डॉ.श्रीमति प्रवीण झाम रा.से.यो. प्रभारी एवं प्राचार्य के मार्गदर्शन में सर्वप्रथम अधिकारियों,कर्मचारियों और छात्राओं को मतदाता शपथ दिलवाई गई साथ ही स्वतंत्र,निष्पक्ष,निर्भीक,होकर मतदान करने के लिए जागरूक किया गया तथा संकल्प पत्र भी भरवाये गये इसके पश्चात मतदाता रैली निकाली गई और छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु नारे लगाये गये । इस अवसर पर डॉ आर.एम.दुबे,डॉ एच.पी.मिश्रा,डॉ उषा सिंह,डॉ माधवी सालुंके,डॉ अनुभा शर्मा,डॉ ज्योति कौशल,डॉ हर्षवर्धन राहुल,डॉ रमाशंकर शुक्ल,कु.आस्था जैन, खूबचन्द्र, कैलाश कुमार, मनोज कुमार,दुष्यंत कुमार एवं छात्राएं मौजूद रही।

