टीकमगढ़। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा टीकमगढ़ जिले के लिये नियुक्त व्यय प्रेक्षक शिवप्रसाद एस द्वारा आज बानपुर, मऊघाट तथा ककरवाहा चैक पोस्ट का निरीक्षण किया तथा आवष्यक निर्देष दिये। इसके साथ ही व्यय प्रेक्षक शिवप्रसाद एस ने विभिन्न मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आयोग द्वारा निर्धारित मतदाता सुविधाआंे का अवलोकन किया तथा मतदान केंद्र की व्यवस्था के संबंध मे संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान लाइजनिंग आफीसर आरके श्रीवास्तव तथा सेक्टर आफीसर एवं बीएलओ उपस्थित रहे।

