टीकमगढ़ । वर्तमान में चल रही विधानसभा चुनाव-2023 आचार संहिता के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम के द्वारा सभी थाना प्रभारियो को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग कर अवैध गतिविधियो की रोकथाम हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में दिनांक 01.11.2023 को एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम के दिशा निर्देशन में चौकी कनेरा नाका पुलिस और एफएसटी टीम द्वारा कनेरा नाका चेकिंग पॉइंट पर चेकिंग की जा रही थी चेकिंग के दौरान एक पिकअप गाड़ी एमपी 36 जी 0918 को रोककर चैक किया गया जिसमें रजनीश पिता जगदीश प्रसाद यादव नि.करमोरा जिला टीकमगढ़ के कब्जे से कुल 1,83,000 रुपए और निर्पत पिता चंदू लोधी नि. ग्राम बनेरा थाना बल्देवगढ़ के कब्जे से कुल 1,46,500 रूपये कुल रूपये 3,29,500 रूपये संदेहात्मक रुप में रखे हुये पाये जाने से एफएसटी टीम को बुलाकर जप्त कर वैधानिक कार्रवाई की गई। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बम्होरी कला नीतेश जैन चौकी प्रभारी कनेरा उप निरीक्षक आकाश रूसिया, प्रआर नरेंद्र प्रआर मुईन एवं एफएसटी प्रभारी राजेश विक्रम सिंह ब एफएसीटी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

