टीकमगढ़।प्रदेश के प्रत्येक परिवार में एक रोजगार देने का काम भाजपा सरकार करेगी। लाडली बहनों को 1 हजार से 3 हजार तक देने के साथ ही उनकी मासिक आय दस हजार करने के लिए उनका भाई शिवराज काम कर रहा है। जिले में मेडिकल कॉलेज की सौगात मिलने के साथ ही जल्द ही केन बेतवा से बुंदेलखंड का किसान भी समृद्ध हो जाएगा। इस परियोजना के लिए मुख्यमंत्री ने टीकमगढ़ सांसद और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार की तारीफ भी की । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह बात टीकमगढ़ के राजेंद्र पार्क के मानस मंच पर आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। करीब 3 घंटे की देरी से टीकमगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नगर में होने वाला रोड शो कैंसल कर दिया। भाजपा प्रत्याशी राकेश गिरी के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को 12 बजकर 25 बजे पहुंचना था लेकिन करीब 3 घंटे देरी से 3 बजे मंच पर पहुंचे।मुख्यमंत्री नें सीधे सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। उनका कहना था कि कमलनाथ सरकार ने 15 महीने में कन्यादान, तीर्थ दर्शन योजना से लेकर कई जनकल्याणकारी योजनाएं बंद कर दी। मुख्यमंत्री शिवराज का कहना था कि यह जनता उनका परिवार है और वह अपने परिवार की भलाई के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आए तो लाडली बहनों को मिलने वाली राशि से लेकर कई योजनाएं फिर बंद कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का कहना था कि प्रदेश के प्रत्येक परिवार के एक व्यक्ति को रोजगार या फिर स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। प्रदेश की लाडली बहनों को जहां मुख्यमंत्री आवास मिलेगा वहीं सिलेंडर 450 रुपए में दिया जाएगा। समझा कहना था कि प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बन रही है जिसके लिए टीकमगढ़ से प्रत्याशी राकेश गिरी गोस्वामी को विजयी बनाएं। सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी और विधायक राकेश गिरी का कहना था कि कांग्रेस ने आतंक और भय का माहौल क्षेत्र में बनाया है। उन्होंने हमेशा अत्याचारों के विरुद्ध आवाज उठाई है और जनता की भलाई के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि टीकमगढ़ नगर पालिका पर जब से कांग्रेस की परिषद आई है । नगर के लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस गए हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के पुत्र पर फर्जी अधिकारी बनकर करोड़ों की ठगी करने की बात कही। इस दौरान केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री वीरेंद्र कुमार भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना भाजपा नेता विवेक चतुर्वेदी महिला मोर्चा अध्यक्ष विभा श्रीवास्तव युवा मोर्चा अध्यक्ष अभय यादव नगरपालिका की पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी गिरी सहित भारी संख्या में जनसमूह मौजूद रहा।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

