टीकमगढ़। विधानसभा के ग्राम पातरखेरा श्यामपुरा पोटया राधापुर में भाजपा प्रत्याशी राकेश गिरी के समर्थन में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी गिरी ने भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ जनसंपर्क कर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को जिताने की अपील की। शुक्रवार के दिन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी गिरी ने भाजपा महिला कार्यकर्ताओं के साथ टीकमगढ़ विधानसभा के ग्राम पहाड़ी तिलवारन व जुड़ावन में भाजपा प्रत्याशी राकेश गिरी समर्थन में जनसंपर्क कर जनता जनार्दन से भाजपा के पक्ष में आशीर्वाद मांगा और टीकमगढ़ विधानसभा में एक बार फिर कमल खिलाकर भाजपा को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने की अपील की।

