टीकमगढ़।भाजपा प्रत्याशी राकेश गिरी ने भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम पंचायत बुड़ेरा,डिकोली,नयागांव,भैरा में जनसंपर्क कर कर भाजपा के पक्ष में मतदान कर जिताने की अपील की। शनिवार के दिन भाजपा प्रत्याशी राकेश गिरी जी ने भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ टीकमगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मवई में जनसंपर्क कर जनता जनार्दन से भाजपा के पक्ष में आशीर्वाद मांगा और कमल के फूल पर वोट डालकर टीकमगढ़ विधानसभा में एक बार फिर कमल खिलाकर भाजपा को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने का आग्रह किया।

