टीकमगढ़ । जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर अवधेश शर्मा सहित पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने दिनांक 05.11.2023 रविवार को थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम सूरजपुर, गणेशगंज, चरपुंवा, कर्मारई, धनवाहा, कुमरऊ खिरिया, अस्तौन, बमोरी मड़िया,पहाड़ी तिलवारन,तिंदारी के मतदान केंद्रों का भ्रमण कर आमजनों से जन संवाद कर विश्वास पर्चियों का वितरण किया एवं निष्पक्ष मतदान कराने का आश्वासन देकर बिना डर भय के स्वेच्छा से मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। उल्लेखनीय है कि आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है और चुनावी गतिविधियो में लगा हुआ है जहां पूरे जिले में निर्विघ्न और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने को लेकर जिला कलेक्टर अवधेश शर्मा और पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी पूरी चुनावी गतिविधियों पर पैंनीं नजर बनाए हुए हैं।

