टीकमगढ़। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले के विधानसभा क्षेत्र-43 टीकमगढ़ तथा विधानसभा क्षेत्र-47 खरगापुर के लिये नियुक्त प्रेक्षक डाॅ. शर्मिला मेरी जोसिफ आईएएस ने विभिन्न मतदान केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। प्रेक्षक डाॅ. जोसिफ ने विधानसभा क्षेत्र-47 खरगापुर में आयोग द्वारा निर्धारित मतदाता सुविधाओं का अवलोकन किया तथा मतदान केंद्र की व्यवस्था के संबंध मे संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत निर्वाचन गतिविधियों पर नजर रखेंगे के लिये टीकमगढ़, खरगापुर तथा जतारा विधानसभा क्षेत्रों के लिये भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नामांकित सामान्य पे्रक्षकों का आगमन जिले में हो चुका है। तदनुसार निर्वाचन आयोग के निर्देशनुसार विधानसभा क्षेत्र-43 टीकमगढ़ तथा विधानसभा क्षेत्र-47 खरगापुर के लिये नियुक्त प्रेक्षक डाॅ. शर्मिला मेरी जोसिफ आईएएस टीकमगढ़ आ चुकी हैं। प्रेक्षक डाॅ. जोसिफ का मोबाइल नंबर 7471195794 एवं लेड लाईन नम्बर 07683-242700 तथा इनका कार्यालय,विश्राम स्थल सर्किट हाउस टीकमगढ़ है।

