टीकमगढ़। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 अंतर्गत निर्वाचन ड्यूटी में संलग्न रहने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों से डाक मतपत्र में मतदान कराने हेतु फेसेलिटेषन सेन्टर स्थापित किये गये हैं। तदनुसार प्रषिक्षण के दौरान 07 नवम्बर को प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक पुष्पा इग्लिष मीडियम स्कूल टीकमगढ़ तथा पीजी काॅलेज टीकमगढ़ में विधानसभा क्षेत्र-43 टीकमगढ़, विधानसभा क्षेत्र-44 जतारा तथा विधानसभा क्षेत्र-47 खरगापुर के अधिकारी,कर्मचारी डाक मतपत्र में मतदान कर सकते हैं। इसी प्रकार 8 नवम्बर को प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक पीजी काॅलेज टीकमगढ़ में विधानसभा क्षेत्र-43 टीकमगढ़, विधानसभा क्षेत्र-44 जतारा तथा विधानसभा क्षेत्र-47 खरगापुर के अधिकारी,कर्मचारी डाक मतपत्र में मतदान कर सकते हैं। इसी प्रकार 09 नवम्बर को प्रातः 10 बजे से शाम 05 बजे तक पुलिस लाईन टीकमगढ़ में विधानसभा क्षेत्र-43 टीकमगढ़, विधानसभा क्षेत्र-44 जतारा तथा विधानसभा क्षेत्र-47 खरगापुर के अधिकारी,कर्मचारी डाक मतपत्र में मतदान कर सकते हैं। इसी प्रकार 10 नवम्बर को प्रातः 10 बजे से शाम 05 बजे तक संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन परिसर टीकमगढ़ में विधानसभा क्षेत्र-43 टीकमगढ़, विधानसभा क्षेत्र-44 जतारा तथा विधानसभा क्षेत्र-47 खरगापुर के अधिकारी,कर्मचारी डाक मतपत्र में मतदान कर सकते हैं। साथ ही 11 नवम्बर को प्रातः 10 बजे से शाम 05 बजे तक संयुक्त कलेक्ट्रेट परिसर टीकमगढ़ में विधानसभा क्षेत्र-43 टीकमगढ़, विधानसभा क्षेत्र-44 जतारा तथा विधानसभा क्षेत्र-47 खरगापुर के अधिकारी,कर्मचारी डाक मतपत्र में मतदान कर सकते हैं।

