टीकमगढ़। भाजपा प्रत्याशी राकेश गिरी ने भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम ग्राम माडूमर,पठा,मातोली,सुंदरपुर में जनसंपर्क कर कर भाजपा के पक्ष में मतदान कर जिताने की अपील की। बुधवार के दिन भाजपा प्रत्याशी राकेश गिरी जी ने भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ टीकमगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम माडूमर,पठा,मातोली,सुंदरपुर में जनसंपर्क कर जनता जनार्दन से भाजपा के पक्ष में आशीर्वाद मांगा और कमल के फूल पर वोट डालकर टीकमगढ़ विधानसभा में एक बार फिर कमल खिलाकर भाजपा को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने का आग्रह किया।इस दौरान भाजपा प्रत्याशी राकेश गिरी का जगह जगह फूल माला पहना कर स्वागत किया गया।
इसके साथ ही कांग्रेस से नाराजगी के चलते आज ग्राम पंचायत बुडेरा, लचमनपुरा, डूडा, ग्राम पंचायत लखौरा सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने विधायक राकेश गिरी के समक्ष भाजपा की सदस्य ग्रहण की।
इस दौरान विधायक राकेश गिरी ने सभी कार्यकर्ताओं को फूलमाला पहनकर उनका भाजपा पार्टी में स्वागत बंधन किया साथ ही उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लेते हुए कहा कि इस बार हम सभी अपनी पूरी ताकत से भाजपा पार्टी को जिताएंगे और मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएंगे।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गढ़ मौजूद रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

