टीकमगढ़। वर्तमान में चल रहे विधानसभा चुनाव-2023 आचार संहिता के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम सत्या के द्वारा सभी थाना प्रभारियो को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग कर अवैध गतिविधियो की रोकथाम हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में दिनांक 08.11.2023 को एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे के दिशा निर्देशन में थाना देहात पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर मऊघाट नाका से टीम एवं देहात थाना पुलिस स्टाफ द्वारा चैकिंग के दौरान धर्मेश कुम्हार पिता विनोद कुम्हार निवासी वीरपुरा थाना गरौठा जिला झांसी उ.प्र. से 1,08,180 रुपए की राशि संदेहात्मक रुप में रखे हुये पाये जाने से टीम द्वारा उक्त राशि जप्त कर वैधानिक कार्रवाई की गई। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक मनीष कुमार, प्रधान आरक्षक राहुल पटेरिया एवं टीम की सराहनीय भूमिका रही।

