टीकमगढ़। प्रधान जिला न्यायाधीष एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण माननीय हितेन्द्र सिंह सिसौदिया की अध्यक्षता में 08 नवंबर 2023 को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीष के विश्राम कक्ष में म.प्र. पीड़ित प्रतिकर योजना अंतर्गत गठित समिति की बैठक के साथ-साथ यूटीआरसी की बैठक का भी आयोजन किया गया। बैठक में म.प्र. अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना 2015 के अंतर्गत प्राप्त 04 प्रकरणों में आदेष पारित किये गये जिनमें प्रतिकर राषि 8,00,000 रूपये आठ लाख रूपये मात्र के आदेष पारित किए गए। साथ ही माॅनीटरिंग माॅनीटरिंग सेल की मीटिंग में आवष्यक दिषा निर्देष जारी किये गये। साथ ही अण्डर ट्रायल रिव्यू विषेष अभियान 2023 के अंतर्गत यूटीआरसी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कलेक्टर टीकमगढ़ अवधेष शर्मा, पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़़ रोहित काशवानी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीकमगढ़़ एवं अपर सत्र न्यायाधीश माननीय विनोद कुमार पाटीदार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट माननीय श्रीमती सपना पोर्ते, जिला अभियोजन अधिकारी जिनेन्द्र जैन, जेल अधीक्षक टीकमगढ़ प्रतीक जैन, उपाधीक्षक उपजेल निवाडी शैलेन्द्र कुशवाह, सहायक अधीक्षक उपजेल जतारा राजकिशोर गुर्जर उपस्थित रहे।

