टीकमगढ़ । जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता शासकीय महाविद्यालय मोहनगढ़ द्वारा आयोजित की गई जिसमें शासकीय कन्या महाविद्यालय टीकमगढ एवं शासकीय महाविद्यालय मोहनगढ की टीम के बीच मैच खेला गया जिसमें शासकीय कन्या महाविद्यालय टीकमगढ 25-12 एवं 25-07 से विजयी रही । चंपा देवी कुशवाहा,रंजना देवी अहिरवार,नेहा कुशवाहा,रिंकी कुशवाहा,ज्योति कुशवाहा,दिव्या अहिरवार, इन्हीं छात्राओं का चयन संभागत स्तरीय प्रतियोगिता के लिये भी हुआ । इस उपलक्ष्य में प्राचार्य डॉ राजेश गुप्ता द्वारा विजेता टीम को शील्ड देकर उत्साहवध्रन किया गया । छात्राओं द्वारा वॉलीवाल प्रतियोगिता में जिले में प्रथम स्थान लाने पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ श्रीमती प्रवीण झाम,डॉ आर.एम.दुबे,डॉ एच.पी.मिश्रा,डॉ उषा सिंह,डॉ माधवी सालुंके,डॉ अनुभा शर्मा,डॉ ज्योति कौशल,डॉ हर्षवर्धन राहुल,कु.आस्था जैन, छात्राओं को शुभकामनायें एवं आशीष देकर हमेशा विजयी रहने के लिए प्रेरित किया । कार्यालयनी स्टॉफ श्री खूबचन्द्र अहिरवार,श्री कैलाश कुमार, श्री मनोज कुमार,श्री दुष्यंत कुमार ने भी छात्राओं को शुभकामनायें दी । डॉ रमा शंकर शुक्ल क्रीडाधिकारी के निर्देशन एवं सहयोग से छात्रायें वॉलीवाल प्रतियोगिता में विजय रही । प्रेस कोई यह तमाम जानकारी कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रवीण झाम ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

