टीकमगढ़ । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश शर्मा के मार्गदर्शन में जिले में निरंतर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम जारी है इसी क्रम परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण टीकमगढ़ सुश्री शिवि उपाध्याय एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती गीता मांझी नगर पालिका परिषद टीकमगढ़ के द्वारा स्वीप प्लान अन्तर्गत जिले के नजरबाग मंदिर प्रांगण में दीपदान एवं रंगोली बना कर नागरिकों को शपथ दिलाई गई, कि 17 नवंबर 2023 को सभी अपने पोलिंग वूथ पर पहुँच कर मतदान अवश्य करें। मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को आगामी दिवाली के पर्व की तरह ही लोकतंत्र के पर्व को हर्ष और उल्लास से मनाने के लिये प्रेरित किया गया साथ ही अपने नगर को स्वच्छ रखनी की समझाइश भी दी गई।

