टीकमगढ़ । पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में एवं अति. पुलिस अधीक्षक सीताराम एवं एसडीओपी टीकमगढ राहुल कटरे के मार्गदर्शन में विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान जिले में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विक्रय पर अंकुश लगाने व धरपकड हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में थाना प्रभारी कोतवाली आनंद राज के नेतृत्व में। दिनांक 09.11.2023 को मुखबिर की सूचना पर चौकी अस्तौन थाना कोतवाली के चौकी प्रभारी सउनि. राहत खांन को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की पहाड़ी तिलवारन -जुडावन रोड पर बड़ी मात्रा में एक पिकअप वाहन अवैध शराब लिये जा रहा है। जो मुखबिर की सूचना विश्वसनीय होने से चौकी से हमराही स्टाफ प्रआर0 देवेन्द्र सिंह, आर. पप्पन, आर. कोमल को साथ लेकर पहाडी तिलवारन जुडावन रोड पर जाकर देखा तो एक बुलेरो पिकप पहाडी तिलवारन से आती हुई दिखाई दी जिसे रोका तो चालक ने भागने का प्रयास किया जिसे हमराही पुलिस स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा नाम पता पूछा जिसने अपना नाम बब्लू खान पिता कल्लन खान उम्र 32 साल निवासी तालदरवाजा अखाड़ा मोहल्ला टीकमगढ का होना बताया बोलेरो पिकप वाहन क्रमाक यूपी 93 बीटी 9273 चैक किया जिसमे 34 पेटी खाकी कलर के कार्टून मे जिसमे प्रत्येक कार्टून मे क्वाटर देशी मदिरा प्लेन शराब के 1700 क्वाटर मात्रा 306 लीटर कीमती 1,36,000 रूपये की पाई गई। उक्त शराब लाने ले जाने के संबंध मे लायसेन्स पूछा जो नही होना बताया आरोपी का कृत्य धारा 34( 2 ) आवकारी एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने से समक्ष गवाहन आरोपी बब्लू खान से घटना में प्रयुक्त एक सफेद कलर की बोलेरो पिकप जिसमे आगे पीछे पीले रंग की नंबर प्लेट पर यूपी 93 बीटी 9273 कीमती 2,00000 रूपये व 1700 क्वाटर शराब मात्रा 306 लीटर कीमती 1,36,000 रूपये कुल मसरूका 3,36,000 रूपये मुताविक जप्ती पत्रक के जप्त किया जिस पर से थाना कोतवाली मे अपराध क्र.955/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का कायम किया गया । उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरी. आनंद राज, सउनि. राहत खांन, प्रआर. देवेन्द्र सिंह, प्रआर.178 गजाधर, आर. पप्पन, आर.कोमल सिंह, आर.शिवशंकर नायक की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

