टीकमगढ़। मुंबई से आई फिल्म एवं टीवी एक्टर्स सारिका दीक्षित ने 09 नवंबर 2023 गुरुवार के दिन सुबह करीब 11.30 बजे नगर के स्थानीय ताल दरवाजा स्थित पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला के निज निवास पर एक प्रेस वार्ता की जहां इस प्रेस वार्ता के दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला की धर्मपत्नी एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा सिंह बुंदेला मौजूद रही। इस मौके पर तमाम प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार साथी भी उपस्थित थे जहां प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सारिका दीक्षित ने कहा कि मैं कुंडेश्वर की निवासी हूं और मुंबई में रहती हूं मेरा काम टीवी और फिल्म में एक्ट्रेस का है लेकिन जब मुझे यह पता चला कि टीकमगढ़ में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं और इस चुनाव में दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला कांग्रेस के उम्मीदवार हैं तो मेरा मन हुआ और मैं टीकमगढ़ आ गई। सारिका ने कहा कि मेरा बचपन बुंदेला परिवार के साथ बीता है और मेरे रिश्ते भी इस परिवार से रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने देखा है कि दादा के विधायक रहते हुए टीकमगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बहुत विकास कार्य हुआ करते थे और हुए हैं। उन्होंने कहा कि मैं पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला के चुनाव में सहयोग करूंगी और उनका प्रचार भी करूंगी।

