टीकमगढ़। रविवार टीकमगढ़ जिला की खरगापुर विधानसभा में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी प्यारेलाल सोनी के समर्थन में घर घर जाकर आम आदमी पार्टी की रीति और नीति बता कर जनता जनार्दन से 17 तारीख को आम आदमी पार्टी के पक्ष में वोट करने की अपील की उन्होंने कहा मुझे उम्मीद नहीं पूरा विश्वास है की टीकमगढ़ जिला निश्चित रूप से इतिहास रचने को अग्रसर है बस थोड़ा और लगा दो दम खरगापुर जीत रहे हैं हम
इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लेते हुए कहा कि इस बार हम सभी अपनी पूरी ताकत से आम आदमी पार्टी को जिताएंगे
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के जितेंद्र जैन क्रांतिकारी जिला अध्यक्ष वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।