इस 10 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेन्ट के आयोजन में 18 से 20 टीमें भाग लेकर अपनी-अपनी खेल प्रतिभाओं के जोहर एवं प्रदर्शन करती है। ग्रामीण अंचलों के खेल प्रतिभाओं को उभारने के लिए यह ऐतिहासिक आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। इस वर्ष विजेता टीम को ट्रॉफी एवं 51 हजार 101 व उपविजेता टीम को 11 हजार 101 रूपये के पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
इस वर्ष के आयोजन में एक मैच बालिकाओं के लिए भी आयोजित किया गया है। इस आयोजन की भव्यता एवं लगातार 11 वर्षों की प्रदर्शन की सहभागिता समायोजित कर खेल की भव्यता को प्रदर्शित करने के लिए इस कार्यक्रम में स्मारिका ग्रामीण खेल चेतना 2023-24 का दूसरी बार प्रकाशन किया जा रहा है। इस विशाल आयोजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसदगण, मंत्रीगण, विधायकगण, अध्यक्षगण, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक मुख्य रूप से एवं गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में मौजूद रहेगें।
इस विशाल राज्य स्तरीय टूर्नामेन्ट में प्रतिदिन हजारों खेल प्रेमी दर्शक प्रतिभाओं के प्रदर्शन को निहारने उपस्थित रहेंगे । जिसकी समस्त व्यवस्थाऐं क्रिकेट क्लब समिति के अध्यक्ष रमेश विश्वकर्मा एवं छोटे राजा बुन्देला, मनोज विश्वकर्मा, नरेन्द्र सिंह आदि एवं संस्था के संरक्षक द्वारा सभी पदाधिकारियों को सभी जिम्मेदारियां सौंपी गई। जैसे कि बिजली की व्यवस्था, ग्राउण्ड की साफ सफाई की संपूर्ण व्यवस्था, टेन्ट एवं ध्वनि यंत्र, पीने के पानी की व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, ग्राउण्ड के आसपास दुकानों की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था आदि मुख्य जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी के साथ्ज्ञ उन्होंनें कहा समस्त प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकारों की प्रचार-प्रसार में एक बड़ी भूमिका रहती है। इस अवसर पर समस्त समिति के समस्त सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

