टीकमगढ़। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शोभाराम रोशन के निर्देशन में राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत नगर के स्थानीय एक होटल के सभा कक्ष में विकासखण्ड बल्देवगढ एवं बड़ागांव के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं सी.एच.ओ.ए.एन.एम., एम.पी.डब्लू. का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जपायगो से डॉ.ओशी चतुर्वेदी संभागीय कार्यक्रम अधिकारी, सागर मास्टर प्रशिक्षक के रूप में उपस्थिति रहीं। प्रशिक्षण में जिला मीडिया अधिकारी मनोज कुमार नायक, जिला डाटा मैनेजर, एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम टीकमगढ़ अभय कुमार जैन एवं डी.ई.ओ. सौरभ श्रीवास्तव की सक्रीय भागीदारी रही। डॉ. चतुर्वेदी द्वारा जलवायु परिवर्तन से मानव स्वास्थ्य पर होने वाले प्रभाव एवं रोकथाम हेतु प्रतिभागियों को जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण में पर्यावरण संरक्षण, वायु प्रदूषण के मानव स्वास्थ्य पर प्रभाव एवं वायु प्रदेषण की रोकथाम हेतु किये जाने वाले उपायों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। विभिन्न प्रकार के प्रदूषणों एवं उनसे मानव स्वास्थ्य पर होने वाले प्रभाव से बचाव हेतु शासन द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों एवं इस उद्देश्य हेतु राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित दिवसों जैसे विश्व पर्यावरण दिवस आदि के आयोजनों की जानकारी प्रदाय की गई। हीटवेब अर्थात तापमान में परिवर्तन से मानव स्वास्थ्य पर होने वाले प्रभावों तापघात एवं उनसे बचाव के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षण में उपस्थिति प्रतिभागियों के ग्रुप बनाकर जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ्य विषय पर आलेख एवं चित्रकला आदि गतिविधियॉं कराकर उनका प्रदर्शन प्रिजेंटेशन कराया गया जिससे वे अपने कार्यस्थलों में जलवायु परिवर्तन के संबंध में जनजागरूकता कर सकें। उल्लेखनीय है कि इस विषय पर दिए गए प्रशिक्षण एवं की गई कार्यशाला के दौरान संबंधित विषय को लेकर कार्यक्रम में ही प्रेजेंटेशन दिया गया जिसमें प्रेजेंटेशन के दौरान टीम नंबर 06 का कार्य सर्वोत्तम रहा जिसमें टीम नंबर 06 में उपस्थित कामिनी विश्वकर्मा सीएचओ पठा ने बेहतरीन प्रेजेंटेशन दिया टीम नंबर 06 में विजय श्रीवास्तव,विजय सक्सेना, मंजू गौतम ,मक्खन कुशवाहा ,अनूप सेन ,मोहन सिंह परिहार, गौरी शंकर कुशवाहा, कामिनी विश्वकर्मा आदि स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।