टीकमगढ़ । म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय हितेन्द्र सिंह सिसौदिया प्रधान जिला न्यायाधीश,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्षन में दिनांक 04.12.2023 को झांसी रोड़ के समीप स्वावलंबन समिति के संस्थागत कार्यालय टीकमगढ़ में विष्व दिव्यांगजन दिवस सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय विनोद कुमार पाटीदार सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अपरसत्र न्यायाधीश टीकमगढ़ ने विष्व दिव्यांगजन दिवस के संबंध में सामान्यजन को जानकारी देते हुए बताया कि विष्व विकलांग दिवस प्रतिवर्ष 03 दिसंबर को मनाया जाता है। अंतर्राष्टीय दिव्यांगजन दिवस का उददेष्य विकलांग व्यक्तियों के अधिकारों और उनके जीवन में समान अवसरों के महत्व के बारे में जागरूकता बढाना है। अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर विकलांगता व्यक्तियों के वार्षिक पालन की घोषणा की गई थी। इस दिस को मनाने का उदद्ेष्य विकलांगता के मुददों की समझ को बढ़ावा देना और विकलांग व्यक्तियों की गरिमा, अधिकारों और कल्याण के लिए समर्थन जुटाना है। अधिनियम के अंतर्गत दिव्यांगता के 21 प्रकार एवं उनके लक्षण जैसे चलन दिव्यांगता, बौनापन, मांसपेषी दुर्विकास, तेजाब हमला पीड़ित, दृष्टि बाधित, अल्पदृष्टि, श्रवण बाधित, कम, उंचा सुनना, बोलने एवं भाषा की दिव्यांगता, कुष्ठ रोग से मुक्त, प्रमस्तिष्क घात, बहु दिव्यांगता, बौद्धिक दिव्यांगता, सीखने की दिव्यांगता, स्वलीनता आदि है। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित सामान्यजन दिव्यांगजन की समस्याओं को सुना गया एवं उनके निराकरण के संबंध में आवष्यक कार्यवाही करने हेतु आष्वस्त किया गया। उक्त कार्यक्रम में श्री बृजेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला विधिक सहायता अधिकारी, ग्रामीण स्वावलंबन समिति के कार्यकर्ता एवं सामान्यजन दिव्यांगजन उपस्थित रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

