टीकमगढ़। सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर टीकमगढ़ जिले को लक्ष्य से अधिक धन राशि संग्रहण करने पर राज्यपाल ने कलेक्टर अवधेश शर्मा आई.ए.एस. को प्रशंसा पत्र एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया। कलेक्टर श्री शर्मा की अनुपस्थिति में महामहिम राज्यपाल द्वारा दिया गया प्रशंसा पत्र एवं ट्रॉफी जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने प्राप्त किया। इसीके तहत आज ले. कर्नल राजेश कुमार सिंह से. नि. जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने ट्रॉफी एवं प्रशंसा पत्र कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा आई.ए.एस. को सौंपी। सशस्त्र सेना झण्डा दिवस सम्मान समारोह का आयोजन राजभवन परिसर भोपाल में महामहिम राज्यपाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ था, जिसमें उन्होंने टीकमगढ जिले के कलेक्टर एवं आम जनता के इस सराहनीय योगदान के लिये आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ नवीन कुमार धुर्वे, अपर कलेक्टर पीएस चैहान, जतारा एसडीएम लोकेन्द्र सिंह सरल, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती दीपाश्री गुप्ता, एसडीएम टीकमगढ़ संजय दुबे, डिप्टी कलेक्टर एसके तोमर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

