टीकमगढ़। शहर के बीचो-बीच जैन समाज की हृदयस्थली 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन नया मंदिर जी में दिनांक 29.11.2023 से 05.12.2023 तक सिद्ध चक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन चल रहा था जो जहां यह धर्म महोत्सव 05 दिसंबर 2023 मंगलवार के दिन पूरा हुआ है जैन युवा फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र जैन ने बताया कि इस विधान में नगर जतारा में जन्मे एवं टीकमगढ़ शासकीय महाविद्यालय से बीएससी पूर्ण करने के बाद मुनि और आचार्य पद प्राप्त नगर गौरव 108 जगतगुरु विमर्श सागर महामुनि राज जीवन है पानी बूंद के रचयिता 24 पिक्षियो के साथ इस विधान में सानिध्य प्राप्त हुआ मंदिर जी में सुबह प्रातः 06 बजे से अभिषेक और शांति धारा हवन के साथ विधान पूर्ण हुआ इसके बाद श्री जी के साथ आचार्य श्री एवं सभी महाराज और माताएं जी के सानिध्य में एक विशाल शोभा यात्रा निकाली गई जो नया मंदिर जी से होती हुई नगर भवन से कटरा बाजार मेंन मार्केट से स्टेट बैंक चौराहा होती हुई ज्ञान मंदिर जी से निकलती नया जैन मंदिर जी पहुंची वहां पर महाराज श्री के प्रवचन का सबको लाभ प्राप्त हुआ जनता जी ने बताया कि इस विशाल शोभायात्रा में लगभग 1000 श्रावक जन शामिल हुए सभी माता बहने विधान की धोती में थी एवं पुरुष वर्ग सफेद वस्त्र पहने हुए थे और भगवान की जय कारा लग रहे थे जिसमें सबसे आगे डीजे शामिल था एवं बगगी में प्रमुख पात्र बैठे थे जगह-जगह श्री जी की आर्तियां हुई रंगोलिया बनाई गई शोभा यात्रा नया मंदिर की पहुंची वहां श्री जी का अभिषेक हुआ एवं शामिल होने वाले सभी जनों को वत्सल भोज का आयोजन रखा गया। प्रेस को यह तमाम जानकारी नरेंद्र जैन जनता द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

