टीकमगढ़। दिनांक 06.12.2023 को होमगार्ड विभाग का 77 वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। परेड का आयोजन किया गया इस अवसर ग्राम पंचायत मामोन की सरपंच मुख्य अतिथि रहीं। सर्वप्रथम परेड कमांडर पीसी अमित दुबे द्वारा विभागीय ध्वज को सलामी दी गई उसके पश्चात परेड का मार्च किया गया मुख्य अतिथि एवम जिला सेनानी बी.पी. नामदेव द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया एवं प्राप्त संदेशों का जिला सेनानी द्वारा वाचन किया गया उसके पश्चात एसडीईआर एफ के आपदा उपकरणों का मुख्य अतिथि और जिला सेनानी द्वारा निरीक्षण किया गया एवम मुख्य अतिथि द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों,जवानों को प्रशंसा पत्र प्रदाय किए गए इसी कार्यक्रम के दौरान होमगार्ड कार्यालय में वृक्षारोपण किया गया। उसके पश्चात सभी जवानों को स्वलपाहार का वितरण किया गया। प्रेस को यह तमाम जानकारी होमगार्ड विभाग के सुरेश पुष्पकार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

