टीकमगढ़ कलेक्टर अवधेश शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले की समस्त निकायों के उपयंत्री समस्त की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री शर्मा ने नगरीय निकायों में संचालित योजनायें पीएम आवास, सीएम हेल्पलाइन, निर्माण कार्यों की निकायवार विस्तार से समीक्षा कर आवष्यक निर्देष दिये। इस अवसर पर पीओडूडा सुश्री षिवि उपाध्याय सहित नगरीय निकायों के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर श्री शर्मा की प्रधानमंत्री आवास योजना बीएलसी घटक हितग्राहीवार, प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत एएचपी घटक, सीएम हेल्पलाईन अंतर्गत लंबित षिकायतें, निकाय अंतर्गत केन्द्रांष एवं राज्यांष व निकाय से निधि से संचालित संपूर्ण निर्माण कार्याें, अमृत-10 एवं 2.0 मुख्यमंत्री अधोसरंचना अमृत-1.0 एवं 2.0, मुख्यमंत्री अधोसंरचना निर्माण कार्य एवं अन्य योजनाओं, भवन अनुज्ञा अंतर्गत वित्तीय वर्ष में निकाय में आॅनलाईन एबी पास प्राप्त आवेदन एवं निराकरण, नगरीय क्षेत्र की अनाधिकृत काॅलोनियों में म.प्र. नगर पालिका (काॅलोनी विकास नियम 2021 के अंतर्गत कार्यवाही के संबंध में विस्तार से समीक्षा की तथा आवष्यक निर्देष दिये।

