टीकमगढ़ । नगर के स्थानीय वार्ड क्रमांक 1 अंनगढा़ सौंरयाना मोहल्ला में 11 जनवरी 2024 गुरुवार की शाम मानवीय संवेदना समिति पहुंची जहां गरीब ,असहाय और निर्धन लोगों को गर्म कंबल, शाल ,और मोजे वितरित किए गए। इस मौके पर मानवीय संवेदना समिति के अध्यक्ष देवेंद्र योगी सचिव मनीराम कठैल एवं समिति के रामचरण अहिरवार ,सतीश सूत्रकर, केएल टेलर ,मनोहर दाऊ सहित कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ पत्रकार गोविंददास विश्वकर्मा मौजूद रहे। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष देवेंद्र योगी ने कहा कि समिति विगत 20 वर्षों से ठंड के मौसम में यह कार्य लगातार करती आ रही है और इस बार भी समिति द्वारा चिन्हित पात्र लोगों को गर्म कपड़े दिए जा रहे हैं। वही कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे वरिष्ठ पत्रकार गोविंददास विश्वकर्मा ने कहा कि अपने लिए तो सभी करते हैं ,लेकिन इंसानियत की राह वह होती है जो दूसरों के लिए करने का विचार करते हैं। श्री विश्वकर्मा ने समिति के कार्य को सराहा और सदैव इस प्रकार की मानव सेवा करने के लिए समिति को प्रोत्साहित किया।