टीकमगढ़। नगर के समीप वार्ड क्रमांक एक अनगढा़ की सौंरयाना बस्ती में करीब डेढ़ वर्ष से एक मजदूर आदिवासी युवक बीमारी से पीड़ित है जो अचल है जिसका परिवार भारी तंगी से जूझ रहा है और परिवार के बच्चों का भरण पोषण नहीं हो पा रहा है जहां युवक और उसका परिवार भूखों मरने की कगार पर है उसके पास जितना पैसा था उतने का वह इलाज करा चुका है अब पैसे ना होने के कारण इलाज नहीं करा पा रहा है जहां वह बीमारी के चलते अचल हो चुका है यह खबर नर्मदा समय न्यूज़ ने गुरुवार 11 जनवरी 2024 को प्राथमिकता से दिखाई थी जिसका असर हुआ है। खबर के प्रसारण के पश्चात नगर के जाने-माने युवा नेता आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं समाज सेवी जितेंद्र जैन क्रांतिकारी शुक्रवार 12 जनवरी 2024 अपने सहयोगी नितिन जैन के साथ अनगढा़ सौंरयांना बस्ती में पहुंचे और इस पीड़ित मजदूर आदिवासी युवक खुमान के परिवार से भैंटकर उनके दुख दर्द जानें और पीड़ित परिवार को 5000 रुपये राशि का चेक दिया एवं जितेन्द़ जैन क्रांतिकारी के सहयोगी नितिन जैन ने भी 500 रुपये की सहायता राशि इस पीड़ित परिवार को दी जब पीड़ित और उसकी पत्नी ने कहा कि चेक के माध्यम से हमें चेक केस कराने और आने-जाने में समस्या है, परेशानी होगी तब युवा नेता समाजसेवी जितेंद्र जैन क्रांतिकारी ने चेक वापिस लेकर तत्काल 5000 रुपये नगद पीड़ित परिवार को दिए और इस पीड़ित परिवार की सुध लेकर उसकी मदद की। इस संबंध में जितेन्द्र जैन ने प्रेस को बताया कि जब मैंने खबर देखी तब मुझे रहा नहीं गया और इस पीड़ित की मदद के लिए मेरा मन छटपटाने लगा और मैं वहां अपने सहयोगी नितिन जैन के साथ पहुंचा और जो भी मुझसे बना मैंने मदद की जितेंद्र बताते हैं कि ऐसा करने से मुझे बहुत ही सुकून मिलता है।