टीकमगढ़। नगर के स्थानीय नजर बाग मंदिर और मजार प्रांगण के आसपास बैठे निर्धन असहाय गरीब लोगों को 12 जनवरी 2024 को पत्रकारों ने इस ठंड के मौसम में गर्म कंबल वितरित किए इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार गोविंददास विश्वकर्मा वरिष्ठ पत्रकार महबूब खान वरिष्ठ पत्रकार समीर खान वरिष्ठ पत्रकार राकेश सोनी सहित अकरम खान बालक रिहान खान आदि ने पहुंचकर गरीब निर्धन असहाय निराश्रित लोगों को कंबल दिए। पत्रकार समीर खान ने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं होता समाज सेवा और मानव सेवा करना चाहिए एवं जितना हो सके उतना गरीब निर्धन असहाय लोगों की मदद करना चाहिए। उल्लेखनीय है कि नजर बाग मंदिर और मजार प्रांगण के आसपास बैठे गरीब निर्धन असहाय लोगों को पत्रकारों ने शुक्रवार की शाम पहुंचकर गर्म कंबल वितरित किए और उनकी खैर खबर पूछीं।