टीकमगढ़। नगर के वार्ड क्रमांक 01 अनगढा़ सौंरयाना बस्ती में एक असहाय निर्धन गरीब आदिवासी मजदूर युवक करीब डेढ़ वर्ष से बीमारी से जूझ रहा है जिसकी खबर नर्मदा समय न्यूज़ ने प्राथमिकता से प्रसारित की थी। इस युवक ने अपने इलाज में जितना रुपया उसके पास था पूरा लगा दिया है अब उसके पास पैसे नहीं है जिसको लेकर वह अचल हो गया है घर पर ही पड़ा रहता है जिसका परिवार भी भूखों मरने की कगार पर है जब यह तमाम खबर प्रसारित की गई उसके पश्चात जिला प्रशासन ने इसको तत्काल संज्ञान में लिया और जिला कलेक्टर अवधेश शर्मा के निर्देश अनुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम 13 जनवरी 2024 को पीड़ित आदिवासी युवक के घर पहुंची जहां उसका चेकअप कराया गया और उसका आयुष्मान कार्ड बनाने आदि की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। उल्लेखनीय है कि खबर प्रसारण,प्रकाशन के बाद 12 जनवरी 2024 को ही खबर पढ़ने और देखने के पश्चात समाजसेवी युवा नेता आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष जितेंद्र जैन क्रांतिकारी अपने सहयोगी नितिन जैन के साथ इस पीड़ित आदिवासी युवक के घर और परिवार के पास पहुंचे थे जहां इस परिवार की हालत देखते हुए उन्होंने तत्काल 5000 रुपए की आर्थिक सहायता की मदद की थी वहीं श्री जैन के सहयोगी नितिन जैन ने भी 500 रुपये की आर्थिक सहायता की मदद इस परिवार की थी।

