टीकमगढ़। युवाओं के प्रेरणा स्रोत भारतीय संस्कृति को पूरे देश विदेश में फैलाने वाले स्वामी विवेकानंद जी की 161वी जन्म जयंती बीते रोज युवा दिवस के उपलक्ष में पूरे जिले की अलग-अलग इकाइयों में विभिन्न कार्यक्रम संपन्न हुए इसी क्रम में टीकमगढ़ के भगवान महावीर स्कूल में उभरते हुए भारत में युवाओं की भूमिका के विषय को लेकर संगोष्ठी एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में मध्य प्रदेश अभाविप की क्षेत्रीय छात्रा प्रमुख सुश्री कुमारी वसुंधरा सिंह उपस्थित रहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में राय नर्सिंग कॉलेज के संचालक एवं समाजसेवी डॉक्टर विनोद राय उपस्थित रहे कार्यक्रम में महाकौशल प्रांत के सहमंत्री आशय वर्मा टीकमगढ़ के विभाग संगठन मंत्री सौमित्र देव सिंह एवं टीकमगढ़ जिला संयोजक अजय सिंह गौर एवं नगर मंत्री रूपेश कुमार मंच पर उपस्थित रहे टीकमगढ़ जिले में जतारा खरगापुर बल्देवगढ़ बड़ागांव बमोरी कला चंदेरा पलेरा सरकनपुर कुंडेश्वर कारी मवई ऐसे स्थान पर युवाओं को जागरूक एवं विवेकानंद जी के विचारों को लेकर अलग-अलग कार्यक्रम किए गए पूरे जिले भर मे संगोष्ठी सूर्य नमस्कार भाषण प्रतियोगिता वाद विवाद प्रतियोगिता बैडमिंटन प्रतियोगिता साइकिल रैली शोभायात्रा प्रश्नोत्तरी चित्रकला रंगोली प्रतियोगिता एवं युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण के लिए विचार संवाद युवा संवाद एवं खेलो भारत के तहत खेल प्रतियोगिताएं एवं परिसर चलो अभियान जैसे अनेकों को कार्यक्रम संपन्न हुए जिसमें पूरे जिले भर में 10000 से अधिक विद्यार्थियों ने छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक अजय सिंह गौर ने बताया देश का भविष्य देश की युवाओं पर निर्भर करता है कल के नायकों को भविष्य को परिभाषित करने वाली ऊर्जा को स्वामी विवेकानंद के विचारों में किसी राष्ट्र और गौरवशाली उसके अतीत की महानता की नई पर ही बनाया जा सकता है विरासत्ता के आध्यात्मिक पक्ष में विश्वास करते थे उनका विचार था कि भारत में स्थाई राष्ट्रवाद का निर्माण धार्मिकता के आधार पर ही किया जा सकता है कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कार्यकर्ता उपस्थित रहे भाग संयोजक आनंद राजपूत अतुल झा विवेक ठाकुर महाविद्यालय अध्यक्ष ध्रुव लखेरा महाविद्यालय मंत्री अजय यादव मोंटी उथमालिया अर्पित जैन मिनी समेले नेहा रैकवार शिवानी पस्तोर हर्ष लखेरा अतुल डोंडेरिया आकाश सेन प्रदीप तिवारी दीपक कड़ा विजय अहिरवार अजय तिवारी मनमोहन यादव बदल सिंह परिहार दीपक यादव अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

