टीकमगढ़। जतारा जनपद एवं मोहनगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत केशवगढ़ में लगातार सरपंच श्रीमती शशि जैन द्वारा शासन प्रशासन की मनसा अनुरूप विकास कार्य कराए जा रहे हैं लेकिन ग्राम पंचायत की ही कुछ लोगों को यह रास नहीं आ रहे हैं जिसको लेकर कुछ एक शरारती दबंग लोग सरपंच को लगातार परेशान कर रहे हैं और शासकीय कार्यों में रोड़ा बन रहे हैं इन तमाम शिकायतों को लेकर मंगलवार 16 जनवरी 2024 को सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ ने जिला मुख्यालय पर सरपंच संगठन के साथ जाकर पुलिस अधीक्षक रोहित काशबानी को एक ज्ञापन सौंप और ऐसे लोगों पर कार्यवाही किए जाने की मांग की है सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ ने प्रेस को लिखित रूप से जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत के कुछ दबंग लोग लगातार पंचायत के कार्यों में रोडा बन रहे हैं और पंचायत में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर को निकालकरअंधेरे में बारदातें करने को तैयार रहते हैं सरपंच प्रतिनिधि ने यह भी कहा है कि सरपंच और मुझे इन लोगों से सदैव खतरा बना रहता है जो जान से मरने तक की धमकियां भी देते हैं इन तमाम शिकायतों को लेकर सरपंच प्रतिनिधि ने ज्ञापन सौंपा है और पुलिस अधीक्षक से शीघ्र कार्रवाई किए जाने की मांग की है। ज्ञापन के दौरान सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन सहित सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष दाऊ महेंद्र सिंह बुंदेला एवं सरपंच जयराम राय सहित सरपंच प्रतिनिधि प्रवीण राय सोनू आदि सरपंच संगठन के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

