टीकमगढ़ । नगर टीकमगढ़ से लगे शिव धाम भगवान भोलेनाथ की नगरी कुंडेश्वर में सात दिवसीय मंगल कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है जिसकी शुरुआत 16 जनवरी 2024 मंगलवार से भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। यह कार्यक्रम 22 जनवरी 2024 तक आयोजित होंगे जहां अनेक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। उल्लेखनीय है कि यह मंगल कार्यक्रम 22 जनवरी को अयोध्या में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा होने के उपलक्ष में आयोजित किये जा रहे हैं कुंडेश्वर ट्रस्ट के अध्यक्ष नंदकिशोर दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन सात दिवसीय होंगे जिनमें अनेक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल है।