टीकमगढ़। केंद्रीय मंत्री भारत सरकार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय डाॅ. वीरेन्द्र कुमार ने 16 जनवरी 2024 मंगलवार के दिन स्वच्छता अभियान अंतर्गत नजरबाग स्थित राम जानकी मंदिर में स्वच्छता सेवा की। साथ ही उन्होंने अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्री राम के भव्य मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व तक जिले के तीर्थ स्थानों एवं मंदिरों की साफ-सफाई करने और स्वच्छता का अभियान चलाने की अपील की है। केन्द्रीय मंत्री डाॅ. कुमार ने कहा कि 22 जनवरी को वर्षों की प्रतीक्षा समाप्त होने जा रही है। अयोध्या में प्रभु श्री राम भव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व तक देश के तीर्थ स्थानों एवं मंदिरों की साफ-सफाई करने और स्वच्छता का अभियान चलाने की अपील की है। इसके तहत आज टीकमगढ़ जिले के सभी मंदिरों में स्वच्छता अभियान को प्रारंभ किया गया है।,,,,,,,अनवरत जारी रहेगा मंदिर स्वच्छता अभियान,,,,,,,,,केंद्रीय मंत्री डाॅ. कुमार ने कहा कि कि टीकमगढ़ जिले के सभी मंदिरों में स्वच्छता अभियान 22 जनवरी के बाद भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि हमारे मंदिर हमारी आस्था के केंद्र हैं, उन्हें स्वच्छ और सुंदर रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। हम सभी को स्वच्छता को अपने जीवन का अंग बनाना होगा। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अयोध्या में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के अवसर पर 14 जनवरी से 22 जनवरी तक नगर के मंदिरों एवं देवालयों की सफाई एवं जीर्णाेधार के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है। इसी दिशा में जिले के सभी मंदिरों, तीर्थ स्थलों तथा उनके आसपास सफाई अभियान के तहत कार्य किये जा रहे हैं। हमारा प्रयास होना चाहिए कि यह कार्यक्रम हमारी दिनचर्या का हिस्सा बने। इस अवसर पर श्री अमित नुना, सांसद प्रतिनिधि श्री विवेक चतुर्वेदी, श्री अनुराग वर्मा, अन्य प्रतिनिधि, अपर कलेक्टर श्री पीएस चैहान, एसडीएम टीकमगढ़ श्री संजय कुमार दुबे, उप संचालक सामाजिक न्याय एवं निःषक्तजन कल्याण विभाग श्री आरके पस्तौर, नगर पालिका टीकमगढ़ सीएमओ श्रीमती गीता मांझी सहित संबंधित अधिकारी तथा नगर परिषद के कर्मचारी उपस्थित रहे।

