टीकमगढ़। भगवान भोलेनाथ की नगरी शिव धाम कुंडेश्वर में चल रहे सात दिवसीय मंगल कार्यक्रमों की श्रृंखला में 17 जनवरी 2024 बुधवार के दिन शिवपुरी करेरा से आई अनुष्का श्रीवास्तव ने राम भजन सुनाए जहां श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भजनों का आनंद लिया। भजन सुनने के बाद श्रोता मंत्र मुग्ध हो गए जहां अनुष्का श्रीवास्तव ने अपने सहयोगी कलाकारों के साथ भजनों का समां बांधा और भजन सुनाए। कुंडेश्वर ट्रस्ट के अध्यक्ष नंदकिशोर दीक्षित ने बताया कि आगामी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश के मंदिरों में उत्सव मनाए जा रहे हैं इसी श्रृंखला में कुंडेश्वर धाम भोलेनाथ के दरबार में भी रंगारंग धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि कुंडेश्वर में चल रहे सात दिवसीय मंगल कार्यक्रमों के अवसर पर अनुष्का शर्मा द्वारा संगीतमय राम भजन सुनाए गए जिसमें श्रोतागण झूमते – नाचते और भजनों का आनंद लेते नजर आए वहीं भगवान राजा राम की महा आरती का भी आयोजन किया गया।

