टीकमगढ़ । राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य पर रेड रिबिन क्लब द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन शासकीय वीरांगना अवंती बाई लोधी कन्या महाविद्यालय में डॉ आर.एस.ठाकुर मुख्य अतिथि जिला अस्पताल एवं विशिष्ट अतिथि भानु प्रताप सिंह आईसीटीसी काउन्सलर एवं संस्था की प्राचार्य,रा.से.यो अधिकारी डॉ. श्रीमती प्रवीण झाम की अध्यक्षता में किया गया । रा.से.यो. की सहप्रभारी डॉ माधवी सालुके द्वारा कार्यक्रम का अयोजन किया गया । डॉ ठाकुर द्वारा बताया गया कि एच.आई.वी वायरस द्वारा रोग प्रतिरोधक क्षमता नष्ट होने के पश्चात प्रकट होने वाले लक्षणों व चिन्हों का समूह एड्स कहलाता है । एच.आई.वी.हयूमन इम्यूनो डेफीशिएन्सी वायरस उस वायरस या विषाणु को कहते है जो मनुष्य के शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता या बीमारियों से बचने वाली ताकत को कम कर देता है जिन व्यक्तियों के शरीर में यह विषाणु होता है उसे एच.आई.वी पॉजिटिव कहा जाता है । भानु प्रताप सिंह काउन्सलर द्वारा बताया गया कि एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक एच.आई.वी वायरस पहुंचने के चार रास्ते है । एच.आई.वी. संक्रमिमत व्यक्ति के साथ असुरक्षित यौन संपर्क से, एच.आई.वी. संक्रमित सिरिंजो व सुइयों के साझे उपयोग से,एच.आई.वी संक्रमित रक्त या रक्त उत्पाद चढ़ाने से,एच.आई.वी संक्रमित मॉ से उसके होने वाले शिशु को एड्स हो सकता है । अत: एच.आई.वी से बचाव के लिये अपने साथी के साथ वफादारी,केवल लाइसेंस प्राप्त ब्लैड बैंक से जांच किये गये रक्त का इस्तेमाल हर बार नई नीडिल सिरिंज का इस्तेमाल,गर्भावस्था के पहले तीन माह पहले एच.आई.वी की जांच एवं उपयुक्त इलाज कराये । जांच गोपनीय रखी जाती है । डॉ झाम द्वारा एच.आई.वी साथ-साथ खाना खाने से ,हाथ मिलाने से ,खांसने या छींकने से नहीं फैलता है । सही जानकारी,पूरी समझदारी एड्स पर विजय की तैयारी आभार डॉ हर्षवर्धन राहुल द्वारा किया गया । इस अवसर पर डॉ आर.एम.दुबे,डॉ एच.पी.मिश्रा,डॉ उषा सिंह,डॉ अनुभा शर्मा,डॉ ज्योति कौशल,डॉ रमा शंकर शुक्ल,खूबचन्द्र अहिरवार,कैलाश कुमार,मनोज कुमार, दुष्यंत कुमार एवं छात्रायें उपस्थित रही ।

