टीकमगढ़। जनपद शिक्षा केंद्र में मंगलवार 16 जनवरी 2024 को दिव्यांग छात्र-छात्राओं को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण किये जाने हेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दिव्यांग छात्र-छात्राओं का निरीक्षण कर उन्हें सहायक उपकरण वितरित किये गये। इस अवसर पर जिला शिक्षा केंद्र से एपीसी शैलेश श्रीवास्तव, जिला एफएलएन प्रभारी कृष्णानंद राय, एल्एमको के साथी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि एपीसी शैलेश श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधितों ने दिव्यांग छात्र छात्राओं को निशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए।

