टीकमगढ़। विधानसभा क्षेत्र टीकमगढ़ से विधायक दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने बुधवार 17 जनवरी 2024 को विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत हैदरपुर में पहुंचकर जन समस्या निवारण शिविर लगाया जहां जनसुनवाई करते हुए दादा यादवेंद्र सिंह ने लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया। इस मौके पर ग्रामीण जनों सहित दादा यादें सिंह बुंदेला के साथ उनके अन्य सहयोगी और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि विधायक दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने ग्राम पंचायत हैदरपुर में पहुंचकर ग्रामीण जनों की समस्याओं का निराकरण किया।

