टीकमगढ़। जिले की शैक्षणिक संस्थानों में हो रही अनियमित्ताओं को लेकर 17 जनवरी 2024 बुधवार के दिन विद्यार्थी परिषद लाम बंद हो गया और धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन जिला कलेक्टर अवधेश शर्मा के नाम अपर कलेक्टर पीएस चौहान को दिया। विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक अजय सिंह गौर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले की शिक्षण संस्थानों में लगातार अनियमितताऐं हो रही है लेकिन जिला प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है विभिन्न बिंदुओं का ज्ञापन देते हुए विद्यार्थी परिषद ने जल्द से जल्द इस ओर कार्यवाही किए जाने की मांग की है। विद्यार्थी परिषद ने 06 बिंदुओं का एक ज्ञापन जिला कलेक्टर के नाम दिया है और ज्ञापन में कहा गया है कि जल्द से जल्द इन समस्याओं का निराकरण किया जाए विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक अजय सिंह गौर ने प्रेस को लिखित रूप से जानकारी देते हुए बताया कि अगर जिला प्रशासन जल्द ही इन समस्याओं का निराकरण नहीं करता है तो छात्र हितों को लेकर विद्यार्थी परिषद आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी विद्यार्थी परिषद के ज्ञापन के दौरान विद्यार्थी परिषद के टीकमगढ़ विभाग संगठन मंत्री स्वामित्र देव सिंह, महाकौशल प्रांत के सह मंत्री आशय वर्मा, टीकमगढ़ के भाग संयोजक आनंद राजपूत, नगर मंत्री रूपेश कुमार, गौरव यादव , जतारा भाग संयोजक कपिल प्रजापति,विनीत तिवारी, पीयूष साहू ,मोहित परिहार, अजय चौहान, विवेक ठाकुर ,अतुल झा, नेहा रैकवार ,अजय यादव, मोंटी उटमालिया, अर्पित जैन, मिनी समेले, नेहा रैकवार ,शिवानी पस्तोर, हर्ष लखेरा, अतुल ,आकाश सेन, प्रदीप तिवारी, दीपक कड़ा, विजय अहिरवार, अजय तिवारी, मनमोहन यादव ,बादल सिंह परिहार, दीपक यादव, ध्रुव दीक्षित ,अनुज यादव सहित विद्यार्थी परिषद के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

