टीकमगढ़। अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में 16 से 18 जनवरी तक जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद भोपाल द्वारा कुण्डेश्वर मंदिर परिसर टीकमगढ़ में श्री लीला समारोह का आयोजन किया गया। इसीक्रम में आज निषादराज गुहा लीला का आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों द्वारा निषादराज गुहा लीला के मार्मिक दृश्यों की प्रस्तुति दी गई।
इस अवसर पर पूर्व विधायक टीकमगढ़ राकेश गिरी गोस्वामी, अभिषेक खरे, एसडीएम टीकमगढ़ संजय कुमार दुबे, नायब तहसीलदार कुंडेश्वर, कुंडेश्वर ट्रस्ट अध्यक्ष, सरपंच प्रतिनिधि शिवपुरी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
निषादराज गुहा लीला का मंचन पहुना समिति द्वारा किया गया, जिसमें भोपाल से समन्वयक अरविंद सिंह बुंदेला उपस्थित रहे।

