टीकमगढ़ । मानवाधिकार एसोसिएशन द्वारा नरसिंह मंदिर परिसर में राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया बैठक की अध्यक्षता मंहत राम कृष्ण दास मामुलिया प्रदेश अध्यक्ष निगरानी सतीश चंद्र खरे प्रदेश सचिव निगरानी की उपस्थिति में हुयी सर्व प्रथम हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री दुवारा चलाये जा रहे मंदिरों की स्वच्छता अभियान को लेकर नरसिंह मंदिर की की साफ सफाई की गई इसके पश्चात बैठक का शुभारंभ किया गया बेठक मे कयी अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष राम बाबू साहू सचिव राकेश कुमार सोनी शैलेन्द्र सिह यश नायक नीरजा दिवेदी रामकुमारी दीवेदी डा अभया जैन नीतू दिवेदी सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे बैठक का आभार जिला अध्यक्ष राम बाबू साहू ने किया।

