टीकमगढ़। माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार 09 मार्च 2024 को आयोजित होने वाली वर्ष 2024 की प्रथम नेशनल लोक अदालत के सफल क्रियांवयन हेतु माननीय हितेन्द्र सिंह सिसौदिया प्रधान जिला न्यायाधीश,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीकमगढ़ की अध्यक्षता में उनके विश्राम कक्ष मे न्यायाधीशगणों के साथ आज बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रधान जिला न्यायाधीश महोदय द्वारा न्यायाधीशगण को नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु आवश्यक चर्चा के दौरान कहा कि न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य आपराधिक शमनीय मामले, चैक बाउंस, बैंक रिकवरी, मोटर दावा अधिकरण संबंधी मामले, विद्युत विवाद के प्रकरण, वैवाहिक एवं पारिवारिक विवाद संबंधी प्रकरण, भू-अधिग्रहण संबंधी प्रकरण एवं समस्त प्रकार के सिविल प्रकरणों के साथ बैंक रिकवरी, नगर पालिका, जलकर, विद्युत संबंधी प्रीलिटीगेशन प्रकरणों का भी अधिक से अधिक निराकरण किये जाने के संबध में रैफर्ड प्रकरणों की जानकारी ली गई एवं अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु चर्चा की गई। बैठक में श्री सुभाष कुमार सोलंकी, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय, विशेष न्यायाधीश श्रीमती गीता सोलंकी, जिला न्यायाधीश श्री मनोज कुमार, श्री एन.के. गुप्ता, श्री प्रणयदीप ठाकुर, श्री अनिल करौरिया, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती सपना पोर्ते, अति. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री अमन सिंह भूरिया, न्यायिक मजिस्टेªट श्री अमित निगम, श्री अरविन्द सिंह, श्री प्रदीप सोनी, श्री संगम सिंह, सुश्री रिशु भगत, श्रीमती नूतन रावते, रिशा अहमद कुरैशी सहित माननीय सभी न्यायाधीश गण उपस्थित रहे।

