टीकमगढ़। देवआस्था पुस्तकालय द्धारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर अहिंसा उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें नगरपालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मलिक, युवा साथी अरविन्द खटीक, रामशंकर नायक, पूर्व पार्षद राजेन्द्र जैन, सुरेन्द्र सोनी, शाहिद भाई, राजेश ताम्रकार, भागवती देवी, प्रियंका, पवनघुवारा सहित उपस्थित रहे। गणतंत्र दिवस की आपको अनंत शुभकामनाएं एवं बधाईयां प्रेषित की। वहीं 25 जनवरी से 31 जनवरी तक अहिंसा के रास्ते सर्वोदय परिवार द्धारा राष्ट्रीय स्तर पर अहिंसा उत्सव मनाया जा रहा है । जिसके तहत विभिन्न प्रकार के आयोजनों का संपादन किया जा रहा है।